Disclaimer Generator Tool
Disclaimer Generator Tool: वेबसाइट की सुरक्षा
अगर आप एक वेबसाइट चलाते हैं चाहे वो ब्लॉग हो बिज़नेस साइट हो या कोई ऑनलाइन टूल्स वाली वेबसाइट तो एक चीज़ जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं वो है Disclaimer आप सोच सकते हैं, यार मैंने तो बस एक छोटी-सी वेबसाइट बनाई है मुझे Disclaimer की क्या जरूरत लेकिन यहीं गलती हो जाती है
इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि Disclaimer Generator Tool क्या होता है, क्यों ये जरूरी है और कैसे ये आपके लिए कानूनी ढाल बन सकता है मैं अपने खुद के अनुभव के साथ आपको ये भी बताऊंगा कि मैंने अपनी वेबसाइट पर डिस्क्लेमर लगाकर कैसे कई परेशानियों से खुद को बचाया
Disclaimer क्या है?
सीधी और सरल भाषा में कहूं तो Disclaimer एक ऐसा बयान Statement होता है जो आपकी वेबसाइट या आपके द्वारा दी गई जानकारी की जिम्मेदारी की सीमाएं तय करता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी वेबसाइट पर हेल्थ टिप्स हैं और किसी ने आपकी बताई बातों को फॉलो करके कुछ नुकसान झेल लिया तो Disclaimer यह स्पष्ट करता है कि आप मेडिकल एक्सपर्ट नहीं हैं और यूज़र को खुद अपने रिस्क पर निर्णय लेना चाहिए अगर उसे कोई परेशानी हुई तो वह उसे परेशानी का जिम्मेदार खुद होगा
Disclaimer क्यों जरूरी है ?
अब आप सोचेंगे कि ये तो बस एक कानूनी लाइन है लेकिन दोस्त ये एक लाइन आपको कानूनी कार्रवाई से बचा सकती है यहाँ कुछ मुख्य कारण हैं क्यों हर वेबसाइट को Disclaimer की ज़रूरत होती है
कानूनी सुरक्षा अगर कोई आपके कंटेंट का गलत उपयोग करता है तो Disclaimer आपकी जिम्मेदारी से दूरी बनाता है
यूज़र की स्पष्ट जानकारी Disclaimer से यूज़र को पता चलता है कि जो भी जानकारी उसे दी जा रही है वो किस संदर्भ में है
Professional Touch एक अच्छा Disclaimer आपकी वेबसाइट को प्रोफेशनल लुक देता है जिससे यूज़र का भरोसा बढ़ता है अब भाषा बढ़ेगा तो यूजर उसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करेगा और संतुष्ट होगा
क्या खुद से Disclaimer लिखना सही है?
देखिए आप चाहें तो खुद से Disclaimer लिख सकते हैं लेकिन इसमें एक खतरा है आप कोई जरूरी कानूनी पॉइंट मिस कर सकते हैं आजकल की डिजिटल दुनिया में हर शब्द की अहमियत होती है इसलिए बेहतर है कि आप एक ऐसा टूल यूज़ करें जो आपको प्रोफेशनल, सही भाषा और सभी जरूरी बिंदुओं को शामिल करते हुए Disclaimer जनरेट करके दे जिसे बाद में आपको कोई परेशानी ना हो
Disclaimer Generator Tool
अब बात करते हैं असली हीरो की यानी Disclaimer Generator Tool की
ये एक ऑनलाइन टूल होता है जिसमें आप अपनी वेबसाइट के बारे में कुछ बेसिक जानकारी देते हैं जैसे
वेबसाइट का नाम
वेबसाइट किस बारे में है जैसे हेल्थ एजुकेशन, फाइनेंस, आदि
किस तरह का Disclaimer चाहिए (Affiliate, General, Medical, आदि
उसके बाद ये टूल आपको एक तैयार Disclaimer स्टेटमेंट देता है जिसे आप अपनी वेबसाइट पर कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं
इसका कैसे इस्तेमाल करें
जब मैंने अपनी पहली वेबसाइट बनाई थी एक साधारण-सी ब्लॉग साइट तब मैंने Disclaimer को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी लेकिन एक बार किसी यूज़र ने मेरी पोस्ट को गलत तरीके से समझा और मुझे मेल कर दिया कि मैंने गलत जानकारी दी है
तब मुझे एहसास हुआ कि एक Disclaimer सिर्फ फॉर्मेलिटी नहीं है बल्कि जरूरी है मैंने एक Free Disclaimer Generator Tool का इस्तेमाल किया उसमें अपनी साइट की जानकारी डाली और 2 मिनट में मेरा Disclaimer रेडी था उसके बाद से चाहे मैं कोई ब्लॉग पोस्ट लिखूं या कोई नया टूल अपलोड करूं मैं अपने यूज़र को पहले ही Disclaimer में सारी सीमाएं बता देता हूँ इससे मेरा मन भी शांत रहता है
Disclaimer Generator Tool चुनते समय ध्यान रखने बाली बातें
बाजार में बहुत सारे Tools हैं लेकिन आपको सही टूल चुनना चाहिए। नीचे कुछ बातों का ध्यान रखें
हमारे Free टूल्स भी काफी अच्छे होते हैं लेकिन कुछ मामलों में Paid टूल्स ज्यादा कस्टमाइज़ेशन की सुविधा देते हैं
Language Support क्या वह टूल हिंदी और इंग्लिश दोनों में Disclaimer जनरेट कर सकता है
Multiple Categories: General, Affiliate, Legal, Medical क्या वो टूल हर तरह का Disclaimer बना सकता है
Copy-Paste Ready क्या टूल कोड फॉर्मेट में Disclaimer देता है, ताकि आप सीधे अपनी वेबसाइट में लगा सको
कुछ बेहतरीन Disclaimer Generator Tools
अगर आप सोच रहे हैं कि कौन-से टूल इस्तेमाल करेंतो मैं आपको कुछ नाम सुझा सकता हूँ
Termly प्रोफेशनल और GDPR कम्प्लायंट टूल
FreePrivacyPolicyblogspot.com अच्छा और फ्री ऑप्शन
Terms and conditions.blogspot.com सिंपल इंटरफेस और तेजी से आउटपुट
Disclaimer Tool Blogspot और छोटे ब्लॉग्स के लिए उपयोगी
निष्कर्ष
Disclaimer Generator Tool भले ही एक छोटा-सा फीचर लगे लेकिन यह आपकी वेबसाइट की कानूनी सुरक्षा का बड़ा हिस्सा है अगर आप एक ईमानदार और जिम्मेदार वेबसाइट ओनर बनना चाहते हैं तो Disclaimer देना आपकी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है
आप सोचिए सिर्फ दो मिनट के काम से आप किसी भी तरह की अनजानी कानूनी पचड़ों से खुद को बचा सकते हैं तो देर किस बात की? अभी जाइए, हमारा एक बढ़िया Disclaimer Generator Tool चुनिए और अपनी साइट को सुरक्षित बनाइए आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके बताएं और शेयर करें ताकि मैं आपके लिए और अच्छा आर्टिकल लिख सकूं